Select Date:

साइबर ठगी के 6 लाख बचाए, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Updated on 14-07-2026 11:51 AM

कोरबा। कोरबा साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 6 लाख रुपये सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने संबंधित बैंक खाते में तत्काल डेबिट फ्रीज लगवाकर ठगी गई रकम को निकाले जाने से रोक दिया। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस दिलाई जाएगी।

पुलिस के अनुसार राहुल रात्रे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। अज्ञात साइबर ठग ने झांसा देकर उनसे 6 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

घटना के तुरंत बाद राहुल ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोरबा साइबर थाना ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में उपलब्ध राशि पर डेबिट फ्रीज लगवा दिया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.