Select Date:

रायपुर जाने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान:चंदनडीह में जलभराव, सिरसा गेट बंद

Updated on 20-07-2026 01:16 PM
दुर्ग-भिलाई, रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के पास जलभराव और सिरसा गेट मार्ग बंद होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुम्हारी ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

निर्माण कार्य की वजह से सिरसा गेट मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में दुर्ग यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा और ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट जारी किए हैं।

यातायात पुलिस का कहना है कि सिरसा गेट मार्ग पर किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है। ऐसे में वाहन चालक इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें। पुलिस का कहना है कि यदि लोग तय किए गए डायवर्सन का पालन करेंगे तो हाईवे पर ट्रैफिक को सामान्य रखने में मदद मिलेगी।

ऐसा बनाया है रूट चार्ट

राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर भेजा जाएगा। वहीं बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर वाला मार्ग तय किया गया है।

इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई या नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होते हुए रायपुर पहुंचने का रास्ता निर्धारित किया गया है। भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को रायपुर जाने के लिए उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग का प्लान बनाया गया है।

समय से पहले निकलने की अपील, ताकी भीड़ से बच सकें

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, क्योंकि प्रभावित क्षेत्र में वाहनों की गति सामान्य दिनों की तुलना में धीमी है। इससे रास्ते में लगने वाले समय का अनुमान लगाना आसान होगा और लोगों को परेशानी कम होगी।

पुलिस ने यह भी कहा है कि जहां तक संभव हो, वाहन चालक तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण वहां जाने का प्रयास न करें। साथ ही मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.