6 राज्यों में आतंक मचाने वाला सांसी गैंग का सरगना गिरफ्तार, 11 साल से फरार आरोपी को गुवाहाटी जेल से भोपाल लाई GRP
Updated on
12-07-2026 05:37 PM
भोपाल। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले कुख्यात सांसी गैंग के एक शातिर बदमाश को भोपाल जीआरपी ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्यभान सांसी उर्फ सत्यभान (40), पिता महेंद्र सांसी, हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी है।उसके खिलाफ देशभर में 15 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट लंबित थे, जिनमें 13 भोपाल जीआरपी और दो इटारसी जीआरपी के थे। आरोपी पर 54 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
ट्रेनों में ब्लेड से बैग काटकर करते थे चोरी
पुलिस के अनुसार, सत्यभान सांसी कुख्यात सांसी गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह गिरोह ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा कर यात्रियों के बैग और वॉलीबैग को ब्लेड या चाकू से काटकर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी करता था।
गिरोह ने पिछले कई वर्षों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और असम सहित कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया।
मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
भोपाल जीआरपी लंबे समय से पुराने स्थायी वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सत्यभान के संभावित ठिकानों भिवानी, हिसार और हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक की गई। कुछ समय तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद मोबाइल की अंतिम लोकेशन गुवाहाटी (असम) में मिली, जिसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस को आशंका हुई कि वह किसी अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
गुवाहाटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
भोपाल जीआरपी ने असम के जालुकबाड़ी थाना से संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि सत्यभान स्थानीय अपराध में गिरफ्तार होकर गुवाहाटी सेंट्रल जेल में बंद है। इसके बाद भोपाल की अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया और आरोपी को भोपाल लाकर उसके खिलाफ लंबित सभी 15 वारंटों की तामील कराई गई।
11 साल से था फरार
जीआरपी के अनुसार, सत्यभान के खिलाफ करीब 11 साल पुराने चोरी और संगठित अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 (चोरी), 380 (भवन में चोरी), 401 (आदतन चोरों के गिरोह से जुड़ाव) और 201 (साक्ष्य मिटाने) सहित अन्य धाराओं के प्रकरण शामिल हैं।
पुलिस अब आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और विभिन्न राज्यों में हुई वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…