गलत ब्लड चढ़ने से खुरई के किसान की मौत, आयुष्मान कार्ड पर 'मुफ्त इलाज' का झांसा देकर भोपाल ले गए थे दलाल
Updated on
22-07-2026 02:06 PM
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह ठाकुर खुरई तहसील के बांदरी थाना क्षेत्र स्थित गंगऊआ गांव के निवासी थे।
खुरई से भोपाल लाए थे दलाल
परिजनों के अनुसार यह घटना भोपाल के कोलार स्थित एक निजी अस्पताल में हुई। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ब्रह्मानंद को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। कुछ समय पहले पैर में रॉड डली थी। 12 जुलाई को गांव में सक्रिय आयुष्मान कार्ड के दलाल बाबू भाई खान और डॉ. सुरेंद्र यादव उन्हें मुफ्त इलाज का लालच देकर भोपाल ले गए थे।
खून की कमी बताकर किया इलाज
अस्पताल में डॉक्टरों ने पैर के फ्रैक्चर वाली जगह पर गैप बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन से पहले खून की कमी बताकर ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि एक यूनिट ब्लड चढ़ने के बाद दूसरी यूनिट चढ़ाते ही ब्रह्मानंद की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
राजेंद्र ने बताया कि दलाल ग्रामीण इलाकों में घूमकर मरीज तलाशते हैं और आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज का झांसा देते हैं। मरीज लाने के बदले उन्हें दो हजार रुपये तक मिलते हैं। मंगलवार को परिजन शव लेकर खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। खुरई शहरी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…