करिश्मा कपूर एक्स हसबैंड संजय के लिए हुईं भावुक, पति की पुण्यतिथि पर बोलीं- आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे
Updated on
13-06-2026 12:37 PM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, 'संजय आप हमारे दिल में हमेशा रहोगे।'बता दें कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में 12 जून 2025 को निधन हो गया था।
संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे (समायरा और कियान) हैं। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। हालांकि, करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और वह सिंगल रहकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।
क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' से लीड रोल में वापसी
करिश्मा कपूर की बात करें तो उन्होंने लंबे अंतराल के बाद क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' से लीड रोल में वापसी की है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 5 जून को विशेष रूप से जी5 पर रिलीज की गई है। सीरीज में करिश्मा कपूर ने 'रीटा ब्राउन' नाम की एक एंग्लो-इंडियन पुलिस डिटेक्टिव की भूमिका निभाई है। रीटा का किरदार काफी जटिल है, जो शराब की लत, अपने अतीत के ट्रॉमा और बदनामी से जूझ रही है। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं और प्रत्येक एपिसोड लगभग 40 से 45 मिनट का है।
अमित बरुआ के 2016 के उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित
इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है और यह अमित बरुआ के 2016 के उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। इस सीरीज में सूर्या शर्मा (इंस्पेक्टर अर्जुन सिन्हा), सोनी राजदान, जिशू सेनगुप्ता, और अजिंक्य देव (धीरज जायसवाल के रूप में) भी अहम किरदारों में हैं।
संजय कपूर की मां ने करिश्मा को लेकर बातें की थीं
हाल ही में एक बातचीत में संजय कपूर की मां रानी कपूर ने करिश्मा को लेकर बातें की। इससे पहले यहां ये बता दें कि परिवार में इस वक्त संजय कपूर 30,000 करोड़ रुपये के संपत्ति विवाद में विरासत और अधिकार को लेकर एक हाई-स्टेक लड़ाई छिड़ी हुई है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी विधवा बहू प्रिया कपूर सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनके बेटे की मौत के तुरंत बाद उनसे जबरन कुछ कागजात पर साइन करवाए गए थे। वहीं रानी कपूर आज भी संजय की एक्स वाइफ रहीं करिश्मा कपूर और उनके बच्चों से काफी कनेक्टेड हैं।
कहा था- करिश्मा मुझसे संपर्क में अक्सर रहती है
हाल ही में रानी कपूर ने कहा था कि वह अपनी पूर्व बहू करिश्मा कपूर और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा था, 'करिश्मा मुझसे संपर्क में अक्सर रहती है। वे आते हैं और दोपहर का खाना खाते हैं, हम बाहर घूमने जाते हैं। मैं उनसे अक्सर मिलती हूं।'उन्होंने हाल ही में कहा है, 'मैं हमेशा से ही करिश्मा और उनके बच्चों को बहुत पसंद करती रही हूं।'
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…