Select Date:

एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ अंदर घुसीं Kareena Kapoor, भड़के यूजर्स ने उठाए सवाल, कहा- ये नाइंसाफी है

Updated on 13-04-2026 01:22 PM
करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर घुस गईं, जबकि बाकी लोग लाइन में लगे अपनी बारी आने का और डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने का इंतजार करते रहे गए। करीना का यह रवैया यूजर्स को रास नहीं आया और एक्ट्रेस को मिले 'वीआईपी ट्रीटमेंट' पर खरी-खोटी सुना दी। कई यूजर्स ने सेलेब्स को मिलने वाले इस स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए और इसे गलत ठहराया।

करीना कपूर लाइन तोड़ अंदर घुसीं, एयरपोर्ट का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि करीना एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए लगी लाइन को तोड़कर सीधा आगे निकल जाती हैं। चेकिंग बूथ पर मौजूद अफसर को वह अपना पासपोर्ट और आईडी दिखाती हैं और फिर अंदर घुस जाती हैं, जबकि बाकी लोग देखते रह जाते हैं।

करीना पर भड़के यूजर्स, लोगों के साथ बताया नाइंसाफी

इसी को देख यूजर्स का खून खौनल उठा। एक ने X पर लिखा, 'करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ी और सीधे गेट की ओर बढ़ गईं।
सेलिब्रिटीज को ऐसा करने की छूट क्यों है? उन्हें यह अधिकार किसने दिया? एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे अन्य लोगों को भी अर्जेंट फ्लाइट पकड़नी है, यह सबके साथ नाइंसाफी है।'

एक ही समाज के दो रूप

एक यूजर ने ट्वीट किया, 'एक साधारण लाइन भी एक ऐसे समाज को उजागर कर सकती है जहां सभ्य नागरिक रहते हैं और गुलामों के एक ऐसे राष्ट्र को भी, जहां सभी वर्ग, जाति, श्रेष्ठता और हीनता के पावर गेम में जकड़े हुए हैं।'

IPL मैच देखने पहुंचीं करीना, इस फिल्म में आएंगी नजर

अभी इस पर करीना की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है, पर उन्हें हाल ही वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और RCB के बीच आईपीएल मैच इंजॉय करते हुए देखा गया। साथ में पति सैफ अली खान और दोनों बेटे थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म 'क्रू' और 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'दायरा' में दिखेंगी, जो 2026 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.