ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
वहीं ग्रामीण मंगरु बिन्द ने बताया कि महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। पति दो साल पहले ही गुजर चुके हैं। आज चारों बच्चे अनाथ हो गए। जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हैं कि आपदा से चार लाख जो प्रोत्साहन राशि मिलती है, उसे दिया जाए, जिससे चारों बच्चों का पालन-पोषण हो सके।बिहार सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है कि अंधविश्वास में न पड़ें, सर्पदंश का इलाज सरकारी अस्पताल में होगा। पर आज भी लोग अंधविश्वास में पड़कर अपनी जान दे रहे हैं।