जगदीशपुर ई-कैबिनेट: वीआईपी मूवमेंट के लिए बदली व्यवस्था, बसों से पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव और मंत्री
Updated on
18-07-2026 01:24 PM
भोपाल। राजधानी के जगदीशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रही ई-कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने देहात पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट से बस के जरिए जगदीशपुर पहुंचकर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
आवागमन योजना में किया बदलाव
प्रशासन ने रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवागमन की योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी सीएम हाउस से दो बसों में सवार होकर सीधे जगदीशपुर पहुंचेंगे।
बनाई गई नई सड़क
इस निर्णय का उद्देश्य सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और समन्वय को बेहतर बनाना है। बैठक के मद्देनजर लांबाखेड़ा बाइपास से जगदीशपुर तक नई सड़क का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम रहे और किसी प्रकार की बाधा न आए।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…