Select Date:

जगन्नाथ रथयात्रा आज: भोपाल टॉकीज से शाम 4 बजे होगी शुरू, रूस और नीदरलैंड के विदेशी भक्त भी होंगे शामिल

Updated on 18-07-2026 01:23 PM
भोपाल। राजधानी में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव भव्य और अनूठे रूप में मानाया जा रहा है। इस्कॉन पटेल नगर द्वारा 18 जुलाई को 13वें भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस धार्मिक उत्सव की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों की कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ रूस, नीदरलैंड और कई यूरोपीय देशों से आए विदेशी भक्त भी ''हरे कृष्ण'' महामंत्र की धुन पर नृत्य करते हुए शामिल होंगे।

भोपाल टॉकीज से प्लेटिनम प्लाजा तक रूट

शाम चार बजे भोपाल टॉकीज से यात्रा की शुरुआत होगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई प्लेटिनम प्लाजा पर संपन्न होगी। भगवान के स्वागत में भक्तों द्वारा तैयार किया गया 500 किलो विशेष ''खाजा'' महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान के लिए विशेष पोशाक वृंदावन से मंगवाई गई है।

इस्कॉन कोलार की रथयात्रा कल निकलेगी

इस्कान कोलार द्वारा 19 जुलाई को दोपहर एक बजे सर्वधर्म चौराहा से रथयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल और हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस आधुनिक रथ होगा।
दोनों ही संस्थाओं द्वारा यात्राओं की तैयारियां और रथों की सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.