क्यूबा पर कब्जे की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप? फिदेल कास्त्रो के भाई राउल पर अमेरिका में हत्या का केस, बढ़ा तनाव
Updated on
21-05-2026 12:29 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्याय विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या के आरोप लगाए हैं। ये आरोप क्यूबा की वायु सेना के दो अमेरिकी प्लेन को मार गिराए जाने से जुड़े हैं। साल 1996 की इस घटना में मियामी स्थित कास्त्रो-विरोधी मानवीय समूह 'ब्रदर्स टू द रेस्क्यू' के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। राउल कास्त्रो उस समय क्यूबा के रक्षा मंत्री थे। इस घटनाक्रम से क्यूबा और अमेरिका में तनाव बढ़ सकता है। अमेरिका की ओर से हालिया महीनों में लगातार क्यूबा को सैन्य दखल की धमकियां दी गई हैं। ऐसे में इसे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की क्यूबा में दखल की तैयारी की तरह देखा जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राउल कास्त्रो पर लगे आरोपों को ‘एक बहुत बड़ा पल’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। क्यूबा को लेकर अगले कदम पर उन्होंने कहा कि अमेरिका इस 'विफल होते राष्ट्र' को मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कनेल बरम्यूडेज ने अमेरिका के आरोपों की निंदा करते हुए इन्हें राजनीतिक पैंतरा बताया है।
क्यूबा ने किया खारिज
डियाज-कनेल ने कहा है कि अमेरिका के पास राउल कास्त्रो पर मुकदमा चलाने का कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर झूठ बोलने और 1996 में विमानों को मार गिराए जाने की घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। 23 अप्रैल को इस पर आरोप पक्ष दायर किया गया है।
अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, राउल के खिलाफ ये आरोप मियामी की एक संघीय अदालत में दायर किए गए थे। इसमें अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश का एक आरोप, हत्या के चार आरोप और विमान को नष्ट करने के दो आरोप शामिल हैं। ट्रम्प प्रशासन ने कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं।
94 साल के हैं राउल कास्त्रो
फिदेल कास्त्रो के भाई राउल 94 वर्ष के हैं और क्यूबा क्रांति के अंतिम जीवित नेताओं में से एक हैं। उनका खिलाफ यह मामला बुधवार को सार्वजनिक किया गया। अमेरिकियों का राउल से टकराव 1959 से है, जब वह अपने भाई फिदेल के साथ क्यूबा के सिएरा माएस्ट्रा पहाड़ों से नीचे उतरे और फुलजेंसियो बतिस्ता की सरकार को उखाड़ फेंका।
क्यूबा क्रांति के बाद फिदेल कास्त्रो ने देश के मुख्य कार्यकारी के तौर पर शासन किया तो राउल कास्त्रो ने दशकों तक देश के सशस्त्र बलों के मंत्री के रूप में काम किया। इस दौरान वे अपने भाई के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक थे। फिदेल कास्त्रो के समय राउल क्यूबा की सरकार में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे।
साल 2006 में बने राष्ट्रपति
राउल का सरकार के शीर्ष पर पहुंचने का समय 2006 में आया। फिदेल ने अपनी बीमारी की वजह से अस्थायी तौर पर अपने भाई राउल को शीर्ष पद पर बैठाया और फिर 2008 में औपचारिक रूप से राष्ट्राध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति के तौर पर राउल ने 2008 से 2018 तक एक दशक के लिए काम किया।
राउल के राष्ट्रपति के तौर पर किए गए अहम फैसलों में से एक 2015 का क्यूबा थॉ था। इसमें क्यूबा और अमेरिका ने (बराक ओबामा के नेतृत्व में) सालों की कड़वी दुश्मनी के बाद औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए। हालांकि यह मेल-मिलाप साल 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद रुक गया।
2018 में छोड़ा राष्ट्रपति पद
राउल ने साल 2018 में राष्ट्रपति पद छोड़कर मिगुएल डियाज-कनेल को क्यूबा की कमान सौंपी। इसके साथ ही क्यूबा में कास्त्रो परिवार के 60 साल लंबे शासन का अंत हो गया। राउल पद से हटने और 94 साल के बुजुर्ग होने के बावजूद क्यूबा के इतिहास में एक अहम हस्ती बने हुए हैं। अमेरिका ने उनको एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…