Select Date:

भिलाई स्टील प्लांट से 1 करोड़ का लोहा चोरी:फ्लाई ऐश के नीचे छिपाकर ले जाते थे, कबाड़ गोदाम में मिला 250 टन लोहा

Updated on 28-05-2026 11:41 AM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये हैं। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके के एक गोदाम से चोरी का लोहा जब्त किया है।

मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, फ्लाई ऐश के नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

प्लांट की सुरक्षा में CISF के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस को शक है कि, अंदरूनी मिलीभगत के यह संभव नहीं है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है।

ऐसे में रोजाना कई ट्रक और हाईवा प्लांट से बाहर निकलते थे। 27 मई को पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी और उनका पीछा करते हुए हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची। जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचे, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी।

छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन जब्त लोहे से संबंधित कोई लीगल डॉक्यूमेंट दिखा नहीं सके। इसके बाद पुलिस ने पूरे यार्ड और गोदाम की जांच की।

गोदाम में मिला 250 टन से ज्यादा लोहा

जांच में गोदाम से करीब 250 टन संदिग्ध लोहा बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि यह लोहा BSP की SMS-3 यूनिट से चोरी कर यहां जमा किया गया था। ट्रकों के ऊपर फ्लाई ऐश डाली जाती थी, जबकि नीचे भारी मात्रा में लोहा छिपाकर रखा जाता था।

पुलिस ने जब दो हाईवा वाहनों की जांच की तो ऊपर फ्लाई ऐश दिखाई दी, लेकिन अंदर टनों के हिसाब से लोहा भरा मिला।

गोदाम संचालक और ट्रांसपोर्टर से होगी पूछताछ

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

वहीं, जिस कबाड़ी गोदाम में BSP का संदिग्ध लोहा मिला है, उसका संचालन मोहम्मद कलीम करता है। पुलिस ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और मोहम्मद कलीम से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

BSP ने बनाई जांच समिति

घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने अलग से एक जांच समिति गठित की है, जो पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

पुलिस ने मौके से मिले सैकड़ों टन लोहे को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। साथ ही पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ड्राइवरों से पूछताछ कर रही है और BSP प्रबंधन को भी पत्र भेजा गया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स नामक यार्ड में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से चोरी किया गया लोहा लाकर डंप किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर रेड कार्रवाई की।

मौके पर खड़े दो हाईवा वाहनों की जांच में भारी मात्रा में लोहा मिला। ड्राइवरों के पास केवल फ्लाई ऐश परिवहन से संबंधित दस्तावेज मिले। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यार्ड में रखा लोहा BSP प्लांट से चोरी कर लाया गया था।

भिलाई स्टील प्लांट देश की सबसे बड़ी SAIL इकाइयों में से एक है। प्लांट की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे है। जानकारी के अनुसार करीब 700 जवान पूरे परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि चोरी किया गया लोहा काफी भारी था, जिसे क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से ट्रकों में लोड किया जाता था। ऐसे में बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर चोरी संभव नहीं मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस और BSP प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.