Select Date:

सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण

Updated on 19-06-2026 11:25 AM

सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 01 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज भैयाथान क्षेत्र में सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले, घूमने वाले एवं बाल भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों की पहचान, रेस्क्यू एवं स्थायी पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के दौरान टीम ने भैयाथान बस स्टैंड, पान ठेला, कबाड़ी दुकान, गैरेज, शोरूम, हार्डवेयर दुकान एवं फल दुकानों सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य सड़क पर रहने वाले अथवा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

अभियान के दौरान आमजन एवं दुकानदारों को बाल संरक्षण, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी बच्चे के संकटग्रस्त अथवा असुरक्षित स्थिति में पाए जाने पर संबंधित विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की गई।

इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रियंका सिंह (पीओएनआईसी), अंजनी साहू (सोशल वर्कर), भानु प्रताप देशमुख (सोशल वर्कर), चाइल्डलाइन से दिनेश यादव (सुपरवाइजर), यशोदा गुप्ता (केस वर्कर) तथा पुलिस विभाग से विष्णु यादव एवं जगजीत सिंह उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.