Select Date:

पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर

Updated on 07-09-2026 05:55 PM

अम्बिकापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवास का सहारा मिल रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड की बकिरमा ग्राम पंचायत की रहने वाली श्रीमती इंद्रासो भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिनके जीवन में पक्के आवास ने सकारात्मक बदलाव लाया है।

इंद्रासो ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था और मकान में टूट-फूट की समस्या बनी रहती थी। परिवार को मौसम की मार के बीच घर की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। कच्चे मकान में रहने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी भी कठिनाइयों से भरी थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिलने के बाद इंद्रासो ने अपने परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया। अब उनका परिवार सुरक्षित और मजबूत आवास में रह रहा है। पक्का घर बनने के बाद बारिश के दौरान पानी टपकने और मकान के टूट-फूट जैसी पुरानी परेशानियों से उन्हें राहत मिली है।

इंद्रासो ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले मिट्टी के घर में रहते थे। पानी टपकता था और घर में टूट-फूट होती रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिला और अब कोई परेशानी नहीं है। पक्का आवास बन गया है, इससे मैं बहुत खुश हूं।”

उन्होंने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उनके परिवार को सुरक्षित छत मिली है। उनके लिए यह आवास केवल एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है। उन्होंने विष्णु भैया को धन्यवाद कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इंद्रासो की कहानी इस बात का उदाहरण है कि एक पक्का आवास परिवार को मौसम की परेशानियों से सुरक्षा देने के साथ-साथ सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.