इस टीम से हो सकता है फाइनल
इस शानदार जीत के साथ भारत ने हॉकी नेशंस कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और सेमीफाइनल में मिली यह बड़ी जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह मुकाबला कई मायनों में खास रहा। एक तरफ टीम ने फाइनल का टिकट हासिल किया, वहीं दूसरी ओर 6-0 जैसी एकतरफा जीत से यह संदेश भी दिया कि वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। फाइनल में अमेरिका या न्यूजीलैंड से भिडंत तय है।