भारतीय हॉकी स्टार मनप्रीत सिंह ने विराट कोहली को दिया अपने लंबे करियर का श्रेय, खुद किया खुलासा
Updated on
19-06-2026 11:56 AM
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरे। मनप्रीत ने दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने 412 मैच खेले थे। 33 साल की उम्र में भी हॉकी प्लेयर की फिटनेस लाजवाब है। इसका श्रेय उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली को दिया है। मनप्रीत ने कहा कि वे विराट को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी फिटनेस देखकर प्रेरणा लेते हैं।
मनप्रीत सिंह ने किया विराट कोहली का जिक्र
FIH प्रो लीग के यूरोपियन लेग में मनप्रीत सिंह ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कोहली से बहुत कुछ सीखा है। साथ ही उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी जिक्र किया। मनप्रीत ने कहा, 'मैंने भी उनसे (कोहली से) बहुत कुछ सीखा है। मैदान पर उनका आक्रामक और फोकस्ड रहना और अपना 100% देना ये सब बातें सबस हैं। वह क्रिस्टियानो) रोनाल्डो के फ़ैन हैं और मैं भी रोनाल्डो का फैन हूं। यह बात हम दोनों में एक जैसी है। यह मेरे और सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह वीगन हैं और वह क्या खाते हैं और क्या नहीं, इसे हर एथलीट फॉलो करता है।'
मनप्रीत सिंह की भूख नहीं हुई कम
अपनी बात को आगे रखते हुए मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनके अंदर उतनी ही ऊर्जा और भूख है जितनी 20 साल की उम्र में थी। उन्होंने कहा 'भारत का प्रतिनिधित्व करने की चाहत ने मुझे फ़िटनेस की ओर प्रेरित किया और यही मेरे लंबे करियर का राज है। मैं अपनी फ़िटनेस बनाए रखना चाहता हूं और अपने करियर को लंबा खींचना चाहता हूं। हॉकी में फिट रहना जरूरी है। क्योंकि अगर आप फिट नहीं हैं तो आप वर्ल्ड लेवल पर टिक नहीं सकते।'
अब क्या है अगला लक्षय
मनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारत को टोक्यो ओलंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉंज मेडल जितवाया था। अब उनकी नजर LA ओलंपिक पर है। मनप्रीत सिंह ने कहा कि जाहिर तौर पर वे LA जाना चाहते हैं इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखना होगा। मैं अनफिट खिलाड़ी के रूप में नहीं जाना चाहता हूं।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…