परमाणु बम के मामले में पाकिस्तान से बहुत आगे निकला भारत, तूफानी रफ्तार से निर्माण, SIPRI रिपोर्ट में खुलासा
Updated on
08-06-2026 02:49 PM
स्टॉकहोम: भारत ने परमाणु बम बनाने के मामले में पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर में हथियारों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि SIPRI की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। सिप्री की रिपोर्ट से पता चलता है कि परमाणु बम बनाने के मामले में भारत की स्पीड करीब करीब चीन के बराबर पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और रूस के पास परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है हालांकि अभी भी ये दोनों देश दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम रखने वाले देश हैं।
सिप्री रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पिछले साल अपने परमाणु हथियारों के भंडार को बढ़ाया है और हो सकता है कि उसने ऑपरेशनल फोर्स के साथ तैनात हथियारों की संख्या भी बढ़ाई हो। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि बड़ी ताकतें परमाणु हथियार कम करने के अपने वादों से 'पीछे हट रही हैं'। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की लेटेस्ट ईयरबुक के मुताहिक जनवरी 2026 तक चीन ने अपने परमाणु हथियारों के भंडार में 20 वॉरहेड और जोड़े जिससे कुल संख्या 620 हो गई। एक साल पहले यह संख्या 600 थी।
SIPRI के मुताबिक किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?
सिप्री रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास 2025 में 5459 परमाणु हथियार थे जबकि 2026 में उसके पास 5420 परमाणु हथियार हो गये हैं।
अमेरिका के पास 2025 में 5177 परमाणु हथियार थे जबकि 2026 में उसके पास 5 हजार 42 न्यूक्लियर वारहेड हैं।
तीसरे स्थान पर चीन है जिसके पास 2025 में 600 न्यूक्लियर वारहेड थे और 2026 में उसके पास 620 परमाणु हथियार हो गये हैं।
रूस अमेरिका और चीन के बाद ब्रिटेन का स्थान है जिसके पास 2025 की तरह 2026 में भी 225 परमाणु वारहेड हैं।
इसके बाद भारत का स्थान आता है जिसके पास 2025 में 180 परमाणु हथियार होने की बात कही गई थी और एक साल में भारत ने 10 परमाणु बम और बनाए हैं और अब भारत के पास 190 परमाणु बम हो गये हैं।
बात अगर पाकिस्तान की करें तो पिछले एक वर्ष में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 2025 में भी उसके पास 170 न्यूक्लियर हथियार थे और 2026 में भी उसके पास 170 न्यूक्लियर हथियार होने का ही अनुमान लगाया गया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…