शासकीय स्कूल छपोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Updated on
17-08-2026 04:50 PM
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, अमर शहीदों और तिरंगे की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सरपंच श्रीमती आरती विकास निराला ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने शाला परिसर से ग्राम पंचायत भवन तक प्रभात फेरी निकाली। पंचायत भवन पहुंचने पर सरपंच एवं पंचों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और वापस शाला परिसर पहुंचे।
विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति और जागरूकता का संदेश शाला परिसर में विद्यार्थियों ने साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस मनाने के उद्देश्य, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और देश के सामने आने वाली भविष्य की चुनौतियों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। साथ ही इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक यादराम हिरवानी ने किया, जबकि रमा महिलांगे ने आभार व्यक्त किया। साहित्यिक कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के तहत पोहा वितरित किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।
कार्यक्रम में विकास निराला, रामरतन हिरवानी, साधुराम हिरवानी, पुरुषोत्तम केवट, पुरुषोत्तम हिरवानी, ब्यास नारायण निराला, उतरा खूंटे, हरिशंकर निराला, घनश्याम निराला, गेंदराम हिरवानी, नरेंद्र हिरवानी, मनीष हिरवानी, किशन हिरवानी, रघु हिरवानी सहित शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…