स्पीच देते हुए बीच में आ गया पत्नी का फोन, फिर सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या किया, जीत लिया फैंस का दिल
Updated on
06-06-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी पत्नी मार्शनील का फोन सुनने के लिए बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। दिग्गज खिलाड़ी के इस सहज और घरेलू अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।
सुनील गावस्कर ने जीता दिल
यह दिलचस्प वाकया मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित रोटरी सर्विस सेंटर का है जहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुनील गावस्कर यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। लिटिल मास्टर पोडियम पर खड़े होकर मेहमानों को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक उनका फोन बज उठा। स्क्रीन पर कॉलर का नाम देखते ही उन्होंने बिना किसी झिझक के अपना भाषण रोका और मंच पर मौजूद दर्शकों से मुस्कुराते हुए माफी मांगी।
फोन पर क्या बात हुई?
उन्होंने स्टेज पर ही फोन उठाया और बेहद मजाकिया अंदाज में इसकी वजह बताते हुए कहा, 'यह पक्का मेरी पत्नी का फोन होगा। मुझे यह फोन उठाने दीजिए, बस मुझे यह याद दिलाने के लिए कि मुझे बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहिए।'
लोगों में खुशी की लहर
गावस्कर के मुंह से यह बात सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। इस मजेदार वाकये के इतर यह पूरा कार्यक्रम भावनाओं से भरा रहा। गावस्कर वैसे मौजूदा समय में अपनी कमेंट्री के लिए काफी मशहूर हैं। वे अक्सर क्रिकेटर्स पर अपनी राय देते हैं और उनके बयान काफी पॉपुलर भी होते हैं।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…