Select Date:

30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on 14-07-2026 12:04 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में संयुक्त पहल करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आईएमए द्वारा शुक्रवार को सारंगढ़ विकासखंड  में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम छुहीपाली के 15 सहित कुल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के वजन एवं वृद्धि की साप्ताहिक निगरानी करेंगी, जबकि एक माह बाद पुनः संयुक्त टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

डॉ. जे.एन. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर आईएमए ने छुहीपाली के 15 कुपोषित बच्चों को गोद लिया है, जिनका संपूर्ण उपचार एसोसिएशन द्वारा कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल ने बच्चों की जांच कर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की सलाह दी।

शिविर में बीएमओ डॉ. आर.एल. सिदार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल, जन औषधि केंद्र एवं आशा निकेतन वृद्धाश्रम के संचालक रामभूषण तिवारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चंचन रात्रे, पर्यवेक्षक विजेता केशरवानी, एनआरसी की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर सरला कुर्रे, टीबी इकाई के दिनेश बरेठ, सरिता बरेठ तथा ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच रामगोपाल अजय, उप सरपंच सुनील बरेठ सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.