'शर्म करो कीड़े हो?', विशाल ददलानी बॉलीवुड पर भड़के, कुनिका की सरकार को दो टूक- लोग मर गए तो भी नहीं सुनेंगे
Updated on
21-07-2026 01:33 PM
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा और आंसू गैस छोड़ी, उसने सिंगर का दिल छलनी कर दिया। उस माहौल को देख विशाल ददलानी का कलेजा फटा, तो गुस्सा फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों पर निकला, जो इतना सबकुछ देखते हुए भी चुप हैं। विशाल ददलानी ने अब उन्हें जमकर सुनाया है और कहा कि आखिर कीड़े-मकोड़ों की तरह कितना सलाम करोगे और रेंगोगे? उन्होंने चुप्पी साधे स्टार्स को लताड़ते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। वहीं, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि लोग जान भी दे देंगे, तो भी उनकी बात नहीं सुनी जाएगी।
नीट पेपर लीक के वक्त से ही कुनिका सदानंद कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के सपोर्ट में साथ खड़ी हैं। लाख ट्रोल किए जाने के बाद भी उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं हटाए। हाल ही वह दो बार जंतर-मंतर भी पहुंचीं और छात्रों के साथ खड़ी रहीं। वहीं, विशाल ददलानी भी छात्रों के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं और सरकार के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर चुके हैं।
विशाल ददलानी छात्रों को पीटे जाने से आहत
अब विशाल ददलानी ने बॉलीवुड की उन हस्तियों को जमकर सुनाया है, जो छात्रों को पीटे जाने पर भी 'मौन व्रत' धारण किए हुए हैं। विशाल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह बोले, 'बच्चों पे हाथ उठाया है इन लोगों ने...बच्चे, जो सिर्फ अपने हक के लिए खड़े थे, अपने भविष्य के लिए, इस देश के भविष्य के लिए, हम सबके भविष्य के लिए...उनको पीटा गया है कुत्तों की तरह, डंडों से, आंसू गैस के गोले वगैरह छोड़े। क्या करें?'
विशाल ददलानी बॉलीवुड पर भड़के- शर्म करो, इस देश का नमक खाया है
विशाल ने फिर इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो लोग अभी चुप हैं, आप लोग जी कैसे रहे हो? मतलब कितना सलाम ठोकोगे? कितना रेंगते रहोगे? कीड़े हो क्या? मकोड़े हो क्या? शर्म करो भाई। इस देश का नमक खाया है। थोड़ा सा निभा लो।'
शाहरुख-सलमान से अमिताभ तक CJP प्रोटेस्ट और छात्रों के मुद्दे पर हैं चुप
मालूम हो कि जहां प्रकाश राज से लेकर अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, जरीन खान, रितेश देशमुख और जीनत अमान समेत कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखी है, वहीं अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन, सलमान खान, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स एकदम चुप हैं।
'बच्चे आवाज उठाएं तो उनसे सीना जोरी'
इससे पहले विशाल ददलानी ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'देख लिया? मंदिर में, वोट में, पेपर में चोरी...बच्चे आवाज उठाएं तो उनसे सीना जोरी, अर्थव्यवस्था से शिक्षण व्यवस्था तक जहां देखो साफ नजर आती है इन जाहिल गुंडो की कमजोरी।'
कुनिका सदानंद ने सरकार को घेरा-हम आप पर विश्वास कैसे करें?
वहीं, कुनिका सदानंद जो संसद मार्च के लिए 20 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंची थीं, उन्होंने छात्रों के पक्ष में आवाज उठाते हुए एक बार फिर सरकार पर धावा बोला। उन्होंने 'पीटीआई' से बातचीत में कहा, 'एक महीने से भी ज्यादा हो गया है। नीट पेपर लीक हुए भी कितना टाइम हो गया है। कुछ तो संज्ञान लेना चाहिए सरकार को। आप अपना मानसून सत्र शुरू कर रहे हैं। कुछ तो पता चलता हमें ताकि तसल्ली होती कि आप इसको डिस्कस करने वाले हैं। बल्कि आज जब डिस्कशन शुरू हुआ, तो आपने बंद कर दिया। आपने पार्लियामेंट के सेशन को ही रद्द कर दिया। तो हम आप पर विश्वास कैसे करें?'
'लोग जान भी दे देंगे, तो भी ये नहीं सुनेंगे'
मुझे चिंता है कि एक इंसान को लोकतंत्र में अपनी जान देनी पड़ेगी? उसके बाद ही आप सुनेंगे? या उसके बाद भी नहीं सुनेंगे क्योंकि हम ये भी देख चुके हैं। इससे पहले जान दी है लोगों ने, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।'
कुनिका सदानंद की पुलिसवालों के साथ बहस
कुनिका सदानंद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी एक पुलिसकर्मी के साथ तीखी बहस होती दिख रही है। कुनिका और बाकी छात्र अंदर जाने की बात कह रहे हैं, पर पुलिसवाला उन्हें जाने ही नहीं दे रहा। इस पर भी यूजर्स के काफी रिएक्शन आ रहे हैं और उनका कहना है कि सिर्फ एक यही औरत है, जिसमें असली जिगर और रीढ़ है।
वहीं, शेखर सुमन ने भी छात्रों के प्रदर्शन और उन पर किए गए लाठीचार्ज पर रिएक्ट किया। अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सरकार से लेकर आम और राजनीतिक मुद्दों पर तंज कसने वाले शेखर से पूछा गया कि ये बच्चों के ऊपर लाठी चार्ज हो रहा है, उन्हें मारा जा रहा है। इस देश में क्या उन्हें अपने सवाल पूछने का हक नहीं है? इस पर शेखर बोले, 'कोई तो सूख चुका है, कोई तो जिम्मा ले उस इंकलाब का, जो आज तक उधार सा है।'
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…