भोरमदेव पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटा शासन-प्रशासन और जनसमुदाय
Updated on
22-07-2026 02:17 PM
कवर्धा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व एवं पर्यटन महत्त्व स्थल भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा बुढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से सबेरे 7 बजे से शुरू होगी। उपमुख्मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी जोरो शोरो से की जा रही है। पदयात्रा को ऐतिहासिक पदयात्रा बनाने के लिए शासन-प्रशासन सहित जनसमुदाय और विभिन्न संगठन जुटे हुए है।
कलेक्टर वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को आयोजित होने वाली पारंपरिक बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्लब, संघ एवं समाजों के अध्यक्षों एवं प्रमुखों की बैठक लेकर आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए उनके सुझाव लिए। बैठक में कवर्धा से भोरमेदव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा में कांवडियों और पदयात्रियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जलपान, शरबत, चाय नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि भोरमदेव पदयात्रा में श्रद्धालु उत्साह से भाग लेते है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कवर्धा सहित आसपास के सभी नागरिक इस पदयात्रा में शामिल होकर भव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन के संबंध में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस दौरान विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखें। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग, पदयात्रा के रास्ते में पड़ने वाले ग्राम पंचायतों द्वारा रास्ते की साफ-सफाई एवं स्वागत द्वार बनाने, पेयजल, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई, रास्ते में जगह-जगह आपात चिकित्सा व्यवस्था, डीजे व्यवस्था तथा पदयात्रियों के लौटने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में भोरमदेव पदयात्रा के गरिमामय आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व एवं पर्यटन महत्त्व स्थल भोरमदेव मंदिर के लिए के लिए आयोजित पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे हैं। उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों और पदयात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों जोरो-शोरो से की जा रही है। पदयात्रियों के लिए बुढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर प्रांगण तक ठहरने की व्यवस्था, पूजा अर्चना की व्यवस्था, वाटरप्रुफ पण्डाल, पेयजल, चाय, नाश्ता, आपात चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था सहित सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणजन द्वारा भी जलपान की व्यवस्था तथा पदयात्रियों, कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डाॅ. सियाराम साहू, लोकचंद साहू, रामकिंकर वर्मा, नरेन्द्र मानिकपुरी, अमर कुर्रे, अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, एसडीएम सागर सिंह राज व चेतन साहू, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, प्रमोद चंद्रवंशी और हुलेश्वर पटेल सहित जनप्रतिनिधि, नागरिक, पत्रकार तथा विभिन्न क्लब, संघ एवं समाज के अध्यक्षों एवं प्रमुख उपस्थित थे।
बस सेवा की विशेष व्यवस्था, वाहनों के लिए निर्धारित होंगे वैकल्पिक मार्ग
कलेक्टर ने बताया कि श्रावण माह की भोरमदेव पदयात्रा के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोरमदेव से कवर्धा तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पदयात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। नागरिकों ने सुझाव दिया कि पदयात्रा के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। इस सुझाव पर सहमति जताते हुए प्रशासन ने पदयात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुबह से दोपहर तक समनापुर से ग्राम चैरा मार्ग भोरमदेव तक सभी प्रकार के दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रखने, पदयात्रा 03 अगस्त को आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए कवर्धा से सरोधा रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया गया है।
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…