Select Date:

गोपी-संतोषी का सपना हुआ पूरा

Updated on 04-04-2025 01:19 PM

रायपुर।  प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के छत का मकान बना और गोपी-संतोषी का सपना पूरा हो गया। ग्राम पंचायत निलजा की निवासी श्री गोपी डहरिया का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा था। कहने को एक मकान था, कच्चा और जर्जर सा। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता और दिनोंदिन समस्याएं बढ़ती जा रही थी। मजदूरी ही परिवार का एकमात्र साधन था।

प्रचार-प्रसार के माध्यम से गोपी डहरिया को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और यह पता चला कि उनके परिवार का नाम आवास के लिए सूचीबद्ध है।

ग्राम पंचायत के सचिव ने उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा। सभी दस्तावेजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उनके घर का जीओ टैगिंग किया गया और पहले किस्त के रूप में 25 हजार रूपए श्री गोपी डहरिया के बैंक खाते में भेजा गया। इस राशि से श्री डहरिया ने छज्जा स्तर तक घर का काम पूरा करा लिया।

प्रधानमंत्री आवास मिलने से अधूरा सपना पूरा हुआ और उन्होंने बताया कि मन में कच्चे और टूटे-फूटे मकान को देखकर यह विचार आता था कि कब और कैसे पक्के घर में रहने का सपना पूरा होगा। श्री गोपी डहरिया बताते है कि आवास निर्माण के लिए अपने कच्चे घर को पूरी तरह तोड़ कर बनाया।

गोपी डहरिया की पत्नी संतोषी डहरिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। साथ ही बताया कि वह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह में जुड़कर अपना जीवन बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे है।

अब रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत निलजा में छप्पर वाले कच्चे मकान से पक्के छत में पूरे परिवार को देखकर संतोषी डहरिया खुश हो रही है और वह अपने पूरे परिवार सहित पक्के मकान में निवासरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने नवाचार और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और जिला पंचायत के…
 10 April 2025
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 में मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लू-तापघात से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी एवं आम नागरिकों…
 10 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  राज्यपाल रमेन डेका के सारंगढ़ प्रवास पर कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा सहित जिले के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।जल…
 10 April 2025
जशपुरनगर।  जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने…
 10 April 2025
 कांकेर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत आवेदकों से उनकी शिकायतों व मांगों…
 10 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठनों की ओर से एक बार फिर शांति वार्ता का प्रस्ताव सामने आया है। नक्सलियों के उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी ‘रुपेश’ की ओर से जारी…
 10 April 2025
बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक 15 अप्रैल को देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में होगी। इसमें निगम का बजट पेश किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के पार्षद…
 10 April 2025
रायपुर।   स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र के…
 10 April 2025
दुर्ग । जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो चुका है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित…
Advt.