कतर में ईरानी डेलीगेशन
अमेरिका से समझौते पर चर्चा के लिए ईरान से उच्च-स्तरीय ईरानी प्रतिनिधिमंडल कतर पहुंचा है। सोमवार को कतर गए डेलीगेशन में विदेश मंत्री अब्बास अराघची, संसद स्पीकर बाघेर गालिबाफ और सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती शामिल हैं। यह टीम अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन (MoU) को अंतिम रूप देने कतर गई है।बातचीत के बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने मंगलवार सुबह जारी बयान में कहा है कि दक्षिणी ईरान में हमले किए गए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल साइट और बारूद बिछाने की कोशिश कर रही नावों को निशाना बनाया गया। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास लारक द्वीप पर हुए हैं।