कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ, गोमाता पूजन, शंखनाद और "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुई। इसके बाद राजराजेश्वरी माँ महामाया मंदिर (पुरानी बस्ती) से प्रार्थना यात्रा निकाली गई, जो इंडोर स्टेडियम, नगर निगम होते हुए मोतीबाग तक पहुंची।