Select Date:

फरार पति समर्थ सिंह को हिरासत में लिया गया, आज भोपाल पुलिस करेगी अदालत में पेश

Updated on 23-05-2026 12:59 PM

जबलपुर/भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को आखिरकार भोपाल पुलिस ने जबलपुर जिला कोर्ट परिसर से हिरासत में ले लिया। आरोपित शुक्रवार शाम हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसका समर्पण स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट परिसर के एक कमरे में छुप गया। सूचना मिलने पर भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

देर रात पुलिस टीम आरोपित को जबलपुर से लेकर भोपाल रवाना हो गई। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भोपाल कोर्ट से पिछले दिनों जमानत खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शुक्रवार दोपहर सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटाराहिल्स थाना प्रभारी अथवा जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।

कोर्ट के आदेश के कुछ समय बाद ही समर्थ सिंह शाम करीब चार बजे जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच गया। वह सीजेएम अभिषेक सोनी की अदालत में पेश हुआ और समर्पण की कोशिश की। हालांकि कोर्ट ने यह कहते हुए समर्पण स्वीकार नहीं किया कि उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होना चाहिए। जिला कोर्ट से बाहर आने के बाद समर्थ सिंह कुछ देर तक परिसर में घूमता रहा। इसी दौरान वह कोर्ट के रूम नंबर 32 में जाकर बैठ गया। बताया गया है कि उस समय कमरे में जज मौजूद नहीं थे और केवल तीन कर्मचारी बैठे थे। कमरे की लाइट भी बंद थी।

उधर, समर्थ सिंह के कोर्ट परिसर में होने की सूचना मिलते ही भोपाल और जबलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो वह कमरे से निकलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 30 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

वकील के पैर पर चढ़ी कार

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील इनोश कार्लोस शुक्रवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि गिरिबाला के घर के बाहर उनके ड्राइवर ने गलती से कार उनके पैर पर चढ़ा दी। घटना के बाद वह नाराज हो गए और अपनी कार पर हाथ मारते नजर आए। जानकारी यह भी सामने आई है कि उन्होंने मामले से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.