Select Date:

कांग्रेस के वफादार से बने BJP की टॉप चॉइस, 3 जून को संभालेंगे पंजाब अध्यक्ष का चार्ज, केवल सिंह ढिल्लों कौन?

Updated on 01-06-2026 02:28 PM
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब को नया प्रदेश अध्यक्ष दिया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों 3 जून को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं विधायक, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम पंजाब भाजपा के संगठनात्मक नेतृत्व में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा।

पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष 75 वर्षीय केवल सिंह ढिल्लों का जन्म 16 मई 1950 को बरनाला के तल्लेवाल गांव में हुआ था । उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरनाला में ही प्राप्त की और वहीं उनका पालन-पोषण भी हुआ। 2007 से 2017 तक बरनाला से विधायक रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे हैं केवल सिंह ढिल्लों

ढिल्लों पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे, जो कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा (2012-17) के सदस्य थे। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ढिल्लों को भगवंत मान ने हरा दिया था। 20217 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मीत हेयर से हार गए थे। केवल सिंह ढिल्लों को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है।

2022 में बीजेपी में हुए थे शामिल

ढिल्लों 4 जून 2022 को राज कुमार वेरका , बलबीर सिंह सिद्धू , गुरप्रीत सिंह कंगार , सुंदर शाम अरोरा और अन्य लोगों के साथ चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। ढिल्लों को मालवा का मजबूत नेता माना जाता है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने 28 मई को केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।एक साल की अटकलों के बाद, केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब BJP का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौड़ में तीन नाम सबसे आगे थे। इनमें पूर्व अध्यक्ष और विधायक अश्विनी शर्मा भी शामिल थे, जिन्हें पंजाब में पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरे के तौर पर पहचाना जाता है। यह बात इसलिए अहम थी, क्योंकि काफी समय से पार्टी की कमान किसी हिंदू नेता के हाथ में थी। लेकिन, आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए, पार्टी अब किसी जाट सिख चेहरे को कमान सौंपने की तलाश में थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.