चीन और पाकिस्तान की नापाक चाल, भारत अलर्ट
बांग्लादेशी एक्सपर्ट का कहना है कि भारत को चीन और अमेरिका दोनों से ही प्रतिस्पर्द्धा करनी पड़ रही है। भारत ने बांग्लादेश में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। भारतीय एक्सपर्ट का कहना है कि चीन की बांग्लादेश के जरिए भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं पाकिस्तान इस्लामिक कट्टरपंथियों को बढ़ावा दे रहा है ताकि तनाव को भड़काया जाए। पाकिस्तानी सेना और बांग्लादेशी सेना के बीच सहयोग बढ़ रहा है। बांग्लादेश चीन से जे-10 सी फाइटर जेट खरीदने जा रहा है। ये वहीं विमान हैं जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत के राफेल के खिलाफ किया था। बांग्लादेश बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने जा रहा है। इसी वजह से भारत ने बांग्लादेश सीमा पर अपनी तैयारी को मजबूत किया है और बाड़ बनाने का काम तेज किया है। तारिक रहमान भारत आने पर अभी चुप्पी साधे हुए हैं। भारत सरकार ने उन्हें बहुत पहले न्योता दिया था।