Select Date:

रायगढ़ में शिव ट्रेडिंग राईसमिल में लगी आग:चावल-बारदाने जलकर हुए राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Updated on 07-06-2026 02:28 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दिया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात तकरीबन 11 बजे छातामुड़ा चैक स्थित शिव ट्रेडिंग राईस मिल के गोदाम से धुंआ निकालते देखा गया।

जब इसकी जानकारी वहां के कर्मचारियों को हुई तो मामले की सूचना राईसमिल संचालक के साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

ऐसे में कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवान पहुंच गए। तब तक गोदाम में रखे चावल, बारदाना और भूसे में आग लग चुकी थी। आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन बारदाना और भूसे के कारण आग बढ़ रही थी।

नुकसान का आंकलन कर रहे फायर ब्रिगेड वाहनों से आग बुझाने का काम शुरू किया गया और तड़के करीब 4 बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पर शॉर्टसर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं आग लगने के कारण कितने का नुकसान हुआ, उसका भी आंकलन किया जा रहा है।

आग पर काबू पा लिया गया इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ब्लास्यिुज कुजुर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी।

आग को बुझाने के लिए 3 फायर ब्रिगेड लगी थी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। कितना नुकसान हुआ है अभी यह स्पष्ट नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.