देशविरोधी गतिविधियों का आरोपी फराज प्रतिबंधित संगठन SIMI और PFI के संपर्क में था, ATS की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
Updated on
22-06-2026 12:52 PM
भोपाल। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भोपाल का मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह प्रतिबंधित संगठन सिमी और पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ था। एटीएस की पूछताछ में उसने बताया कि सिमी के सदस्य अरशद बिलग्रामी से उसकी पहचान थी। फराज जिस अस्पताल में काम करता था वहां अरशद आता रहता था और दोनों की बातचीत होती थी।
फराज ने पूछताछ में यह भी बताया कि पीएफआई के सदस्य वसीम अख्तर ने भोपाल के ही एक अन्य अस्पताल में उसके साथ काम किया था, जिससे फराज उसके संपर्क में आ गया था।
चैट और कॉल डाटा मिटाते थे आरोपी
बता दें कि देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पीएफआई को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया था। पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी कॉल डिटेल और विभिन्न एप की चैट हिस्ट्री हटा देते थे। अब एटीएस हटाई गई सामग्री वापस लाने का प्रयास कर रहा है।
चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य संदिग्धों पर नजर
मामले में चार आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें फराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाकी तीन पुलिस हिरासत में हैं। एटीएस उनसे पूछताछ कर रही है। एटीएस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर के रहने वाले शाकिर मेव और बिहार के मधुबनी से इजहार उल हक को गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य संदिग्धों पर एटीएस की नजर है।
पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर कर रहे थे काम
सूत्रों का कहना है कि सभी आरोपी एक ही पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। हैंडलर उनसे कहता था कि भारत में चुनी हुई सरकार नहीं चाहिए। 2047 तक इसे उखाड़ फेंकना है। इसके लिए तैयार रहना होगा। सभी आरोपी अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवाओं को बरगलाकर कट्टर बनाने के लिए काम कर रहे थे।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…