डोनाल्ड ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र को बता चुके हैं 'बेकार'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और उसकी उपयोगिता पर तीखे सवाल उठा चुके हैं। हालांकि अमेरिका के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार हासिल है। सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने खुले मंच से संयुक्त राष्ट्र को एक तरह से 'बेकार' और अक्षम कहा था।ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया था कि उन्होंने हाल के समय में 'सात ऐसे युद्धों को समाप्त किया जिन्हें खत्म करना असंभव माना जा रहा था' लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र ने कोई मदद या सहयोग नहीं दिया। उन्होंने शिकायत की थी कि 'मैंने इन सभी देशों के नेताओं से बात की लेकिन मुझे संयुक्त राष्ट्र से एक फोन कॉल तक नहीं आया।'