Select Date:

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 376 लीटर मदिरा और दो वाहन जब्त

Updated on 19-06-2026 11:42 AM

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में 16 एवं 17 जून को अवैध मदिरा के परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा तीन गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किए गए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

आबकारी विभाग की टीम ने महासमुंद शहर क्षेत्र में गश्त के दौरान 120 लीटर विदेशी मदिरा माल्ट तथा एक चारपहिया वाहन (सुजुकी रिट्ज) जब्त किया। वहीं बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम खुडमुड़ी घाट से ओड़िशा निर्मित 280 पाउच मदिरा (56 लीटर) एवं एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम खेमड़ा घाट से ओड़िशा राज्य निर्मित 1000 पाउच मदिरा (200 लीटर) जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 376 लीटर अवैध मदिरा एवं दो वाहन जब्त किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 39 हजार 600 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक शिवशंकर नेताम, नितेश सिंह बैस, प्रधान आरक्षक संजय मरकाम तथा आरक्षक सैय्यद इरफान अली, गेवेश सिन्हा, सौरभ सिंह सेन सहित महासमुंद एवं बागबाहरा वृत्त के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.