Select Date:

गर्भपात और मानसिक स्वास्थ्य के पहलुओं की भी जांच, CBI ने डॉक्टर और मनोचिकित्सक को पूछताछ के लिए बुलाया

Updated on 01-06-2026 11:15 AM
भोपाल। मॉडल और एक्टर त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब एजेंसी त्विषा के गर्भपात और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की भी गहन पड़ताल कर रही है।इसी क्रम में सीबीआई ने उस निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए समन जारी किया है, जिन्होंने कथित रूप से त्विषा को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी की सलाह दी थी।
इसके साथ ही एक मनोचिकित्सक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जिनसे त्विषा नियमित रूप से परामर्श लेती थीं। सीबीआई यह जानने का प्रयास कर रही है कि गर्भपात, मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच कोई संबंध था या नहीं।

हर एंगल से जांच में जुटी CBI

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी चिकित्सा दस्तावेजों, उपचार रिकॉर्ड, परामर्श संबंधी विवरण और संबंधित व्यक्तियों के बयानों को जांच का हिस्सा बना रही है। सीबीआई यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि त्विषा की मानसिक स्थिति को लेकर चिकित्सकीय स्तर पर क्या आकलन किया गया था और गर्भपात संबंधी निर्णय किन परिस्थितियों में लिया गया था।

12 मई को मिला था शव

गौरतलब है कि 12 मई को कटारा हिल्स क्षेत्र के बागमुगालिया स्थित ससुराल में त्विषा शर्मा का शव फंदे से लटका मिला था। मामले में मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई।

रिमांड अवधि आज होगी पूरी

मामले में गिरफ्तार मृतका के पति समर्थ सिंह और सास, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है।
दोनों की पांच दिन की पुलिस रिमांड मंगलवार को समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई अदालत से रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.