Select Date:

रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून को नहीं मिलेगा शाम का पानी

Updated on 10-06-2026 02:27 PM
रायपुर। राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडर के संधारण और केबल कनेक्शन कार्य के कारण इंटेकवेल एवं फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे। इसके चलते 42 जलागारों से होने वाली शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।

नगर निगम जलकार्य विभाग के अनुसार रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन के 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच डाली गई भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने से 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट संचालित नहीं हो पाएंगे।

इसका असर डंगनिया, गुढ़ियारी, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, बोरियाकला, रायपुरा, जोरा, देवेंद्र नगर, संजय नगर समेत 42 जलागारों से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा। इन इलाकों में 11 जून की सुबह जलापूर्ति होने के बाद शाम को पानी नहीं मिलेगा।



नगर निगम ने बताया कि 12 जून की सुबह से जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी। अन्य जलागारों और पावर पंपों से पानी की सप्लाई पूर्ववत जारी रहेगी।

निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 11 जून की सुबह पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.