Select Date:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, एनक्यूएएस प्रमाणन की तैयारियां तेज

Updated on 21-05-2026 12:07 PM

दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन एवं गुणवत्ता सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में डॉ रामटेके ने अस्पताल की ओपीडी सेवाओं का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीडी में भर्ती मरीजों की नियमित देखभाल, गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही मरीजों को लैब जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।

बैठक के दौरान आने वाले समय में अस्पताल को एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) प्रमाणन दिलाने हेतु आवश्यक तैयारियों और कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी गीदम डॉ भुवन विजय कुर्रे, जिला क्वालिटी सलाहकार अंकित सिंह, डॉ सविता टागराज सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.