Select Date:

नशे की गोलियां बेचने वाले दुर्ग से अरेस्ट

Updated on 05-05-2026 04:14 PM
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाई करने वाले दुर्ग के तस्कर सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार*

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही एवं बढ़ते दबाव के कारण सरहदी जिलों से हो रहीं है सप्लाई

 
आरोपियों के कब्जे से कुल 73 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया है जब्त 

जब्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 29,200/- रूपये।*

आरोपी मोह. अनीश वर्ष 2025 में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में थाना टिकरापारा से रह चुका है जेल निरूद्ध

दिनांक 04.05.2026 को एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित शमशान घाट के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें हुए हैं तथा उसकी अवैध बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्य बताए गए स्थान पर पहुंचे। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई, जिसके दौरान कुल 02 व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कपिल तिवारी एवं मोहम्मद अनिस होना बताया। तत्पश्चात विधिसम्मत तरीके से उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमो एवं नाईट्रोसन-10 बरामद होना पाया गया।

उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वे टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहे थे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 73 नग स्पासमो एवं नाईट्रोसन-10  प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 29,200/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 389/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।   

*आरोपी मोहम्मद अनीश को वर्ष 2025 में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ टिकरापारा क्षेत्र में पकड़ा गया था, जिसके संबंध में आरोपी मोह. अनीश के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 809/25, धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है।*

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी

-कपिल तिवारी पिता स्व. नीलकमल तिवारी उम्र 19 वर्ष साकिन दुर्गा नगर अम्लेश्वर थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग
-मोहम्मद अनीश पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 52 वर्ष निवासी संजय नगर मदनी चौक थाना टिकरापारा रायपुर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.