बेटे की शादी में नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वॉइट हाउस में रहना जरूरी, क्या ईरान पर हमले की तैयारी?
Updated on
23-05-2026 02:20 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह के आखिर में अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन में अपनी जिम्मेदारियों की वजह से उन्हें वॉइट हाउस में ही रहना होगा। इसके पहले अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी स्थित गोल्फ प्रॉपर्टी पर रुकने का प्लान कैंसल कर दिया है और वॉइट हाउस लौट गए हैं।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हालांकि मैं अपने बेटे डॉन जूनियर और ट्रंप परिवार की सबसे नई सदस्य, उनकी होने वाली पत्नी बेटिना के साथ रहना चाहता था, लेकिन सरकार के जुड़ी परिस्थितियों और अमेरिका के प्रति प्रेम की वजह से मैं ऐसा नहीं कर सकता।" ट्रंप ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि इस महत्वपूर्ण समय के दौरान मेरे लिए वॉशिंगटन में वॉइट हाउस में रहना जरूरी है।
ईरान पर हमले की तैयारी
ट्रंप ने शादी में न जाने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ईरान पर नए सिरे से हमला शुरू करने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके साथ ही उनका प्रशासन पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक वार्ता भी जारी रखे है।
बहामास में आइलैंड पर होगी शादी
ट्रंप ने एक दिन पहले ही संकेत दिया था कि वह बेटे की शादी से दूर रह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने ईरान को वजह बताया था। ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मेरे पास ईरान और कुछ अन्य मामले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप जूनियर चाहते थे कि वे इस समारोह में शामिल हों। CNN ने बताया है कि शादी का समारोह बहामास के छोटे से आइलैंड पर होगा, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल होंगे।ट्रंप ने शुक्रवार की रात न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में बिताने की योजना बनाई थी। हालांकि, वॉइट हाउस ने शुक्रवार को अपडेटेड शेड्यूल जारी किया जिससे पता चला कि उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और वे वॉशिंगटन लौटेंगे। इस बीच CBS न्यूज ने बताया है कि अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारी अपना वीकेंड प्लान कैंसल कर रहे हैं। इसके ईरान को लेकर आशंकाएं तेज हो गई हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…