ट्रंप संग लंच, चीन की चमचागिरी! क्या पाक जनरल असीम मुनीर अब मना रहे हैं ड्रैगन को?
Updated on
02-08-2025 12:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की दोस्ती अटूट रही है। मुनीर का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान की अमेरिका से नजदीकी बढ़ी है। मुनीर ने खुद जून में वॉशिंगटन पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच किया था और उनको 'शांति का मसीहा' बताया था। इसके बाद कहा गया कि पाकिस्तान चीन की बजाय अमेरिका को तरजीह दे रहा है। ऐसे में ट्रंप की प्रशंसा के बाद मुनीर ने अब चीन की तारीफों के पुल बांधकर उसको खुश करने की कोशिश की है।
असीम मुनीर ने शुक्रवार को रावलपिंडी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की स्थापना की 98वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में बोलते हुए बीजिंग-इस्लामाबाद के रिश्ते पर बात की। मुनीर ने इस दौरान अपने भाषण में कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बीच पाकिस्तान-चीन के संबंध शानदार, समय की कसौटी पर खरे और असाधारण रूप से लचीले रहे हैं।
चीनी अधिकारियों के सामने तारीफ
मुनीर ने कहा, 'पाकिस्तान-चीन के रणनीतिक संबंध आपसी विश्वास, समर्थन और साझा प्रतिबद्धता का अच्छा उदाहरण है। दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और साझा रणनीतिक हितों को सुरक्षित करने के लिए अहम है।' मुनीर ने चीनी राजदूत जियांग जैदोंग, रक्षा अताशे मेजर जनरल वांग झोंग और चीनी दूतावास के अधिकारियों के सामने यह बातें कहीं हैं। यह उनकी चीन से नाराजगी से बचने की कोशिश हो सकती है।
चीन और पाकिस्तान के रिश्ते में बीते कई वर्षों से तनातनी रही है। दोनों देश प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन पाकिस्तान दोनों से समय-समय पर सैन्य और आर्थिक मदद हासिल करता रहा है। भारत से हालिया संघर्ष के बाद भी पाकिस्तान ने चीन और अमेरिका दोनों से करीबी रखी है, जिस पर कई सवाल उठे। इन सवालों के बाद पाक के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार को सफाई देनी पड़ी है।
चीन-अमेरिका दोनों से संबंध
इशाक डार ने कहा है कि इस्लामाबाद चीन और अमेरिका दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। डार ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के साथ उसकी साझेदारी को चीन के साथ उसके घनिष्ठ संबंधों में कमी आने की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। डार ने कहा कि पाकिस्तान के लिए चीन और अमेरिका दोनों सहयोगी हैं और वह दोनों से अपने संबंधों को बेहतर बनाने पर काम करेगा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…