Select Date:

MP में खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती होगी:10 SI और 50 आरक्षक पदों पर मिलेगा मौका

Updated on 19-06-2026 11:19 AM
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में संशोधन कर दिया है। इसके तहत उप निरीक्षक (SI) के 10 और आरक्षक के 50 पदों पर खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति होगी।

2021 के बाद पहली बार यह भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू की जा रही है। नए प्रावधानों के अनुसार खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया अब नियमित रूप से हर साल आयोजित की जाएगी।

सरकार का कहना है कि संशोधित नियमों से खिलाड़ियों के चयन, पात्रता और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के आधार पर शासकीय सेवा में प्रवेश का मौका मिलेगा।

SI पद के लिए कौन होंगे पात्र

संशोधित नियम, 2026 के तहत उप निरीक्षक पद पर केवल उन्हीं उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति होगी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक जीता हो। इसके लिए ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों को भी पात्रता मिलेगी।

आरक्षक भर्ती के लिए ये योग्यता जरूरी

आरक्षक पद के लिए राष्ट्रीय खेलों और अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे। राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। जो खिलाड़ी SI पद की पात्रता पूरी करते हैं, वे आरक्षक पद के लिए स्वतः पात्र माने जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.