Select Date:

लामिन यमाल के हैंडबॉल को रेफरी ने किया इग्नोर? स्पेन को पेनल्टी मिलने पर बवाल

Updated on 15-07-2026 02:34 PM
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान पर रहने के लिए मुकाबला करेगी। फ्रांस का सामना दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से होगा। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरा सेमीफाइनल है। इसकी विजेता टीम फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी।

स्पेन की तरफ से पहला गोल 22वें मिनट में मिकेल ओयरबाल ने किया। यह गोल पेनल्टी पर आया। स्पेन के 19 साल के विंगर लामिन यमाल को रोकने के प्रयास में फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने बॉक्स में फाउल कर बैठे, जिसके चलते स्पेन को पेनल्टी मिल गई। लुकास डिग्ने ने सिर से गेंद को उछालने के बाद किक करने की कोशिश की। इसी बीच यमाल पीछे से भागते हुए आ गए। डिग्ने ने उन्हें नहीं देखा और पैर चला दिया। उनके पैर यमाल जांघ पर लगा और रेफरी ने तुरंत पेनल्टी का इशारा कर दिया।

लामिन यमाल की बाजू पर लगी गेंद

स्लो-मोशन रीप्ले में दिखा कि जब लामिन यमाल बॉल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान बॉल उनके बाजू पर लगी। इसी वजह से कई फैंस का कहना है कि स्पेन की टीम को पेनल्टी नहीं मिलना चाहिए था। यमाल ने पहले ही फाउल कर दिया था।

हैंडबॉल के नियम क्या कहते हैं?

इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड के नियम 12 के तहत, गेंद और खिलाड़ी के हाथ के बीच हर संपर्क को अपराध नहीं माना जाता है। नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर गेंद को अपने हाथ या बाजू से छूता है या अगर उनके हाथ या बाजू की वजह से उनका शरीर 'अस्वाभाविक रूप से बड़ा' हो जाता है, तो इसे हैंडबॉल माना जाता है।

किसी खिलाड़ी के शरीर को अस्वाभाविक रूप से बड़ा तब माना जाता है जब हाथ या बाजू की स्थिति उस खास शारीरिक हरकत का स्वाभाविक नतीजा न हो। लामिन यमाल के मामले में गेंद के लिए चुनौती देते समय उनकी कोहनी उनके शरीर से सटी हुई थी। इसी वजह से उनकी बाजू पर बॉल लगने के बाद भी फाउल नहीं दिया गया।

इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर गैरी नेविल ने भी रेफरी का पक्ष लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या डिग्ने को यमाल की मूवमेंट के बारे में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था, तो नेविल ने जवाब दिया,' हां, खासकर तब जब कोई खिलाड़ी बाहर की तरफ इतना शानदार खेल रहा हो, तो आपको पता होना चाहिए कि वह कहां है। शुरुआत में उसने अपनी बॉडी को बंद कर लिया था, उसे पता होना चाहिए था कि यमाल कहां है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
 15 July 2026
अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होने वाला है। गतविजेता लियोनेल मेसी की टीम बैक टू बैक दूसरा फाइनल खेलने की…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार 6 लगातार हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्स में जीत आई। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के सामने 0-4 की सीरीज हार के बाद…
 15 July 2026
फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप 2026 को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। टीम ने ग्रुप राउंड में एकतरफा मुकाबले जीते तो नॉकआउट के शुरुआती तीन मैचों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से 15 जुलाई को वनडे रैंकिंग का ऐलान किया गया। जिसमें अक्षर पटेल को 3 स्थान का फायदा मिला। अब वह आईसीसी वनडे…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…
Advt.