Select Date:

रामायण काल में था श्रीलंका? 25000 साल पहले रहते थे इंसान, पुरातत्वविदों को मिले सबसे पुरानी बस्ती के सबूत

Updated on 09-05-2026 12:22 PM
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं। वेलनाई द्वीप पर ऑर्कियोलॉजिस्ट को प्रागैतिहासिक काल में बसावट के सबूत मिले हैं, जो लगभग 25000 साल पुराने हो सकते हैं। लंबे समय से माना जाता रहा है कि पत्थर के संसाधनों की कमी और अर्ध-शुष्क परिृदृश्य के कारण यह क्षेत्र इंसानी बसावट के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन हालिया स्टडी के निष्कर्ष इस पुरानी धारणा को चुनौती देते हैं।

रामायण काल से पहले के भी सबूत

उत्तरी श्रीलंका के वेलनाई द्वीप में मिले सबूत लगभग 25000 साल पहले के माने जाते हैं। अगर ऐसा है, तो ये कालक्रम रामायण काल की श्रीलंका से भी पुराना हो सकता है। हालांकि, श्रीलंका के नम दक्षिणी क्षेत्रों में 5300 और 3400 ईसा पूर्व के आस-पास सीपियों के ढेर वाली बसावट के कई सबूत मिलते हैं, लेकिन उत्तरी श्रीलंका में ऐसी बसावट की कमी है।
लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि अर्ध-शुष्क परिदृश्य, ताजे पानी के संसाधनों की कमी, पत्थर जैसे कच्चे माल का अभाव और सीमित वनस्पति के कारण उत्तरी श्रीलंका का क्षेत्र इंसानों के रहने के लिए उपयुक्त नहीं था। यह स्थिति तब तक बनी रही, जब तक 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में भारत से कृषि और पशुपालन करने वाले लोग वहां नहीं पहुंचे।

उत्तरी श्रीलंका में सबसे पुरानी मानव बस्ती

उत्तरी श्रीलंका के जाफना प्रायद्वीप में स्थित वेलनाई द्वीप पर पुरातत्वविदों को एक विशाल शंख-स्तंभ मिला है। इसका सबसे पुराना समुद्री जमाव 6300 से 5970 ईसा पूर्व का है। यहां सबसे पुरानी मानव बस्ती लगभग 3460 ईसा पूर्व की है, जो इसे उत्तरी श्रीलंका में वैज्ञानिक रूप से सबसे पुरानी प्रागैतिहासिक बस्ती बनाती है।
जर्नल ऑफ आइलैंड एंड कोस्टल आर्कियोलॉजी में प्रकाशित स्टडी के नतीजे दक्षिणी श्रीलंका के शंख गुच्छों में देखे गए पैटर्न के समान हैं। स्टडी के मुख्य लेखक डॉ. थिलंका सिरिवर्धना ने बताया कि ये निष्कर्ष बताते हैं कि दक्षिणी और उत्तरी श्रीलंका के बीच बसावट में ये अंतर आवास संबंधी उपयुक्तता के बजाय संरक्षण संबंधी पूर्वाग्रह के कारण है।सिरिवर्धना ने कहा, होलोसीन काल में समुद्र का स्तर बढ़ने के साथ ये भूभाग धीरे-धीरे जलमग्न हो गए, जिससे प्राचीन स्थल पुरातात्विक अभिलेखों से पूरी तरह लुप्त हो गए। उन्होंने आगे कहा कि वेलनाई में जो हम कुछ देखते हैं, वह संभवतः जलमग्न होने के साथ बसी बस्तियों का प्रतिनिधित्व करता है, न कि इस क्षेत्र में मानव बस्ती के प्रारंभिक चरणों का।

रामायण काल में श्रीलंका

श्रीलंका का उल्लेख भारतीय महाकाव्य रामायण में भी मिलता है, जिसमें राम और रावण के बीच युद्ध का विस्तार से वर्णन है। इतिहासकार इस ग्रंथ के रचनाकाल को लगभग 5000 साल पुराना मानते हैं। हालांकि, कुछ इसकी भाषा के आधार पर इसे 2000 साल पहले लिखा हुआ बताते हैं। इस ग्रंथ में श्रीलंका की जो भौगोलिक स्थिति बताई गई है और वर्तमान में भारत के दक्षिण में स्थिति द्वीपीय देश से मेल खाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.