UGC एक्ट 2026 वापस लेने की मांग; 26 सितंबर को भोपाल में सवर्ण समाज का महाआंदोलन
Updated on
31-08-2026 12:21 PM
भोपाल। यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर रविवार को भोपाल में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक रविवार को आयोजित हुई।बैठक में आगामी 26 सितंबर को भोपाल में प्रस्तावित विशाल आंदोलन की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर सहमति जताई।
बैठक में यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को भी आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल किया गया।
संगठन होंगे एकजुट
आयोजकों ने कहा कि सवर्ण समाज के छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी संगठनों को एकजुट किया जाएगा।
आंदोलन के दौरान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सवर्ण समाज के छात्रों एवं युवाओं की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।
सवर्ण समाजजन ने की बैठक
बैठक में करणी सेना के प्रदेश सचिव हुकुम पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन चंदेल, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे, जनसत्ता दल के प्रदेश प्रभारी जवाहर सिंह परिहार सहित राज प्रताप सिंह, प्रसंग परिहार, कृष्णा बुंदेला, दलजीत सिंह, नीलेश सिंह, प्रदीप राजपूत, अभिषेक सिंह, मनोज राजपूत और अवधेश राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…