Select Date:

सोमवार को जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा द्वारा दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व महाआरती

Updated on 22-08-2026 11:48 AM
रायपुर। जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के 15 वे दिवस जेन अल्फा ( बच्चों ) द्वारा दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व महाआरती होगी। इसका उद्देश्य जेन अल्फा को हमारे महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराना है । इक्तिसा जाप में ऋषभ नखत राजनांदगांव ने गुरुभक्ति की प्रस्तुति दी। 

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि श्रद्धालु अपने जन्मदिन व अन्य विशेष अवसर पर दादागुरुदेव की भक्ति में भाग ले रहे हैं । श्रीमती पायल नीलेश गोलछा ने आज अपना जन्मदिन दादागुरुदेव के इक्तिसा जाप के साथ मनाया । कोचर ने आगे बताया कि सुप्रसिद्ध गायक ऋषभ नखत ने भजन कदम कदम पर बचा रहे हो, एक तुम ही हो जो निभा रहे हो भाव पूर्ण भजन से भक्ति का रंग जमा दिया । 

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के 10 दिनों में हजारों श्रद्धालुओं ने दादागुरुदेव की भक्ति कर पुण्य अर्जित किया । प्रतिदिन इक्तिसा जाप के अंत में लक्की ड्रा द्वारा 5 श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया जाता है । पुरस्कार के लाभार्थी तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरड़िया , मंगलचंद केशर देवी बाफना बालाजी ज्वेलर्स राजनांदगांव , स्व तनिष गोलछा के आत्मश्रेयार्थ  श्रीमती सुशीला देवी पदमचंद गोलछा , सुभाष चंद विजय कुमार पुगलिया , महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव दीया कल्प गर्वित प्रेरित कोचर परिवार हैं । 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में प्रतिदिन 11 परिवारों द्वारा गुरुभक्ति व आरती मंगल दीपक किया जाता है और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से रंगभंडप भक्तिमय हो जाता है ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.