हाथ में महापौर की फोटो लेकर गड्ढों में लगाए 'बेशर्म' के पौधे; भोपाल की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
Updated on
03-08-2026 01:21 PM
भोपाल । शहर की जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को वार्ड 41 में अनोखा प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रहवासियों के साथ मिलकर महापौर मालती राय का फोटो अपने हाथों में लेकर सड़क के गड्ढों के बीच बैठ गए और पानी से भरे गड्ढों में बेशर्म के पौधे लगाकर नगर निगम व जिला प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़कों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
भेदभाव का आरोप
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। भाजपा की महापौर, क्षेत्रीय विधायक और पार्षद होने के बावजूद वार्ड 41 की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं।
बाग फरहत अफजा एवं ऐशबाग की मुख्य सड़कें बारिश के दौरान सड़कों पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।
तीन बार हो चुका भूमिपूजन
कांग्रेस नेता मो. शावर खान ने कहा कि क्षेत्र में तीन बार भूमिपूजन होने के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। खराब सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और बारिश में जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध स्वरूप महापौर निवास पर भी बेशर्म के पौधे लगाएंगे।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…