Select Date:

राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के विरोध में आज पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन

Updated on 23-07-2026 12:16 PM

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसका असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गुरुवार, 23 जुलाई को राज्यभर में एक-दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया है।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, सभी जिलों और ब्लॉकों में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और छात्रों पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे और ज्ञापन भी सौंप सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला और ब्लॉक इकाइयों को प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस विरोध-प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में अपने संगठन को सक्रिय करने और केंद्र सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने की कोशिश करेगी। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए विभिन्न जिलों में प्रशासन भी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.