कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस: CS बोले- अपराधियों में शासन का खौफ हो, जनसुनवाई में अपनाएं मानवीय दृष्टिकोण
Updated on
28-05-2026 11:22 AM
भोपाल। बुधवार कोमंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कानून-व्यवस्था और सुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों और माफियाओं के भीतर शासन-प्रशासन का खौफ नजर आना चाहिए।मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और अपराधियों में शासन प्रशासन का खौफ होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि अपर मुख्य सचिव गृह अपराधों की रोकथाम आदि के लिए एक प्रक्रियागत निर्देश कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को भेजें।
मुख्य सचिव ने कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।
कानून व्यवस्था और अवैध खनन पर फोकस
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कों गंभीरता से लें। अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण व परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की हर माह बैठक करें। बिना नंबर प्लेट और खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को राजसात करें और जितनी जल्दी हो ऐसे वाहनों को नीलाम भी किया जाए।
खनन अपराधों के पुराने प्रकरण निकालकर समीक्षा कर पता लगाएं कि किन मामलों में अब तक सजा हुई है और यदि सजा नहीं हुई है तो ऐसे प्रकरणों में तत्परता से औपचारिकता पूर्ण कर सजा दिलाने के प्रयास किये जाएं।
मुख्य सचिव ने सिंगरौली और भोपाल जिले में सुशासन और कानून व्यवस्था के कामों को और बेहतर सुधार लाने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बारिश पहले सुरक्षित करें गेहूं
आगामी एक-दो दिन में तीन-चार संभागों के जिलों में बारिश की आशंका के दृष्टिगत उपार्जित गेहूं को सुरक्षित कर लें और प्रयास करें कि शत-प्रतिशत फसल परिवहन होकर गोदामों तक पहुंच जाए। उपार्जित उपज का संपूर्ण भुगतान खरीदी के एक सप्ताह के भीतर किसानों को हो जाए।
हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की करे पहल
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में संवेदनशील प्रयास करे। कलेक्टर अपने जिलों की इकोनामी बढ़ाने के लिए कृषि, उद्यानिकी से समन्वय कर औद्योगिक वातावरण बनाए, जिससे निवेशक उनके जिलों में भी निवेश करे। मुख्य सचिव ने बताया कि जीएसडीपी में कृषि और उद्यानिकी का योगदान 37 से बढ़कर 43 प्रतिशत हो गया है।
शैक्षणिक संस्थाओं के आस-पास के क्षेत्र को ड्रग्स फ्री जोन बनाएं
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने शैक्षणिक संस्थाओं के आस-पास के क्षेत्र को ड्रग्स फ्री जोन बनाने के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए। उन्होंने एनकार्ड की बैठक हर माह करने तथा पाक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के लिए कहा है।
सीएस ने निर्देश दिए कि विस्फोटक अधिनियम का पूरे प्रदेश में शक्ति से पालन किया जाए और आमजन को भी सूचना तंत्र में शामिल करें तथा अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करें। आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाएं रखें।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…