Select Date:

बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान

Updated on 30-06-2026 04:34 PM

बसना।  घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत आयोजित इस अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया (पो) के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की स्वच्छाग्राही समूह की महिलाएं प्रतिदिन गार्बेज रिक्शा के माध्यम से स्वच्छता संदेश और प्रेरणादायक गीतों के साथ घर-घर पहुंचकर नियमित कचरा संग्रहण कर रही हैं। एकत्रित कचरे को एसएलडब्ल्यूएम शेड में लाकर पृथक्करण किया जाता है। इसके बाद प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अभियान को सफल बनाने में सरपंच रीना गड़तिया, सचिव मेघनाद पटेल, जनपद सदस्य राजेश गड़तिया, विद्यालय प्रबंधन समिति, स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.