मप्र में विकास के रोडमैप पर मंत्रियों संग मंथन करेंगे मुख्यमंत्री, अफसरों की बड़ी कॉन्फ्रेंस होगी
Updated on
13-06-2026 11:44 AM
भोपाल। विभागीय समीक्षा और मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकों का दौर पूरा करने के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों और विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा के लिए मंत्रियों के साथ विशेष मंथन बैठक करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा तय किए गए लक्ष्यों की पूर्ति के रोडमैप पर चर्चा कर आगे की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों को इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। पिछले एक महीने में सभी विभागों की समीक्षा और मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकों में उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हो चुकी है। अब सामूहिक मंथन के जरिए विकास की प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह बैठक भोपाल या प्रदेश के किसी अन्य स्थान पर आयोजित की जा सकती है।
भोपाल में होगी कलेक्टर-कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों की बैठक
सरकार ने इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बजाय प्रदेशभर के कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी और एसपी को भोपाल बुलाकर प्रत्यक्ष बैठक करने का निर्णय लिया है। बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तबादलों की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए और इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए जाएं।
चार दिन के प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 21 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे ओंकारेश्वर, उज्जैन, कूनो और जबलपुर का दौरा करेंगी। 21 जून को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
वहीं केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर 19 और 20 जून को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। वे सांवेर में इंदौर-उज्जैन एक्सप्रेस-वे का भूमिपूजन करेंगे तथा उज्जैन में ऊर्जा और नगरीय विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…