Select Date:

भोपाल जीएमसी नर्सिंग कॉलेज में अव्यवस्था: अवैध कब्जों और क्लासरूम की कमी से छात्राएं परेशान, शिकायत पर फेल करने की धमकी के आरोप

Updated on 22-05-2026 05:46 PM

भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक अव्यवस्थाएं गंभीर होती जा रही हैं। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की कक्षाएं कॉलेज भवन में पर्याप्त कक्ष नहीं होने के कारण छात्रावास के मनोरंजन कक्ष में संचालित की जा रही हैं।

छात्राओं का कहना है कि यह कक्ष पढ़ाई के लिए उपयुक्त नहीं है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्राओं के अनुसार हॉस्टल का मनोरंजन कक्ष मानसिक तनाव कम करने और अन्य गतिविधियों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब वहां नियमित कक्षाएं लगने से वे इस सुविधा से भी वंचित हो गई हैं।

स्टॅाफ ने कॉलेज में किया अवैध कब्जा

इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, आयुक्त तथा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय स्वशासी समिति के अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉलेज के दो महत्वपूर्ण कक्षों पर प्रभारी प्रोफेसर एवं स्टाफ नर्स रजनी नायर द्वारा लंबे समय से कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया है।

इन कमरों का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के बजाय निजी उपयोग में किए जाने से कक्षाओं के संचालन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

छात्राओं के साथ मानसिक प्रताड़ना का आरोप

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्राओं के साथ मानसिक प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाली छात्राओं को आंतरिक परीक्षाओं में नुकसान पहुंचाने, फेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

वहीं जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि छात्राओं द्वारा कई बार कॉलेज प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
 24 July 2026
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का गुस्सा गुरुवार को कमला नेहरू अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। चार प्रमुख पीड़ित संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों पीड़ितों ने वहा…
Advt.