Select Date:

त्विषा शर्मा का मौत से ठीक पहले का CCTV आया सामने, ब्यूटी पार्लर में रिलैक्स दिखीं, वीडियो ने सुसाइड थ्योरी पर उठाए सवाल

Updated on 23-05-2026 12:55 PM

भोपाल। भोपाल की बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मौत से कुछ समय पहले का ट्विशा का एक आखिरी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है।

इस वीडियो में वह अपने ससुराल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही हैं। फुटेज में ट्विशा बेहद रिलैक्स और सामान्य दिखाई दे रही हैं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस अहम डिजिटल सबूत को जब्त कर लिया है।

अजमेर जाने वाली थी ट्विशा

जांच में यह भी साफ हुआ है कि त्विषा ने 12 मई की सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है। इससे मायके पक्ष के उन दावों को बल मिल रहा है कि वह सुसाइड नहीं करना चाहती थी, बल्कि ससुराल के माहौल से दूर जाना चाहती थी। उसकी एक वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उसने अपनी मां को लिखा था- "मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.