Select Date:

'जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं दफना देना', लकी अली का भावुक Video, कहा- कफन हमेशा साथ लेकर चलता हूं

Updated on 10-08-2026 05:25 PM
बॉलीवुड एक्टर महमूद अली के बेटे सिंगर, गीतकार और एक्टर लकी अली अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने इमोशनल होते हुए अपनी मौत और कफन को लेकर बातें कीं। लकी अली की आवाज लोगों के दिलों में नहीं बल्कि धड़कनों में बसती है। 90 के दशक में बड़ी हुई एक पूरी पीढ़ी आज भी उनसे उतना ही जुड़ाव महसूस करती है। उनके पुराने गानों की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है और जब भी वह लाइव परफॉर्म करते हैं, उन्हें देखने-सुनने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचते हैं। हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में लकी अली उस वक्त भावुक हो गए, जब उन्होंने मंच से अपनी मौत और कफन को लेकर बात की।

67 साल के लकी अली ने कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए जिंदगी और मौत की सच्चाई पर अपनी बात रखी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

लकी अली ने कहा- लेकिन एक दिन मुझे जाना ही होगा

दर्शकों से बात करते हुए लकी अली ने कहा कि वह अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि एक दिन हर किसी को इस दुनिया से जाना है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है, मैं भी आप सभी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन एक दिन मुझे जाना ही होगा। मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं वास्तव में इसके लिए तैयार हूं।'

जब भी सफर करते हैं तो अपना इहराम कफन साथ रखते हैं

इसके बाद लकी अली ने अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी एक बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वह जब भी सफर करते हैं तो अपना इहराम कफन साथ रखते हैं। उन्होंने इसे अपना कफन बताते हुए कहा कि उनकी मौत जहां भी हो, उन्हें वहीं दफना दिया जाए।

'जहां भी मर जाऊं, मुझे वहीं दफना देना'

उन्होंने कहा, 'जब भी मैं ट्रैवल करता हूं, मैं अपने इहराम के साथ जर्नी करता हूं, जो मेरा कफन है। जहां भी मर जाऊं, मुझे वहीं दफना देना।' लकी अली की यह बात सुनकर वहां मौजूद फैंस भी भावुक हो गए। एक फैन ने उनके साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा, 'अब 30 साल हो गए हैं, मैंने लकी को कभी नहीं छोड़ा।'

90 के दशक से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं लकी अली


लकी अली का नाम 1990 और 2000 के दशक के यादगार म्यूजिक से जुड़ा रहा है। उनका पहला सोलो गाना 'ओ सनम' 3 जून, 1996 को उनके पहले सोलो एल्बम 'सुनोह' के साथ रिलीज हुआ था। यह गाना देखते ही देखते लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया और लकी अली इंडिपॉप के बड़े नामों में शामिल हो गए।

उनकी आवाज और गाने आज भी उनके पुराने फैंस के करीब

बॉलीवुड के फेमस एक्टर महमूद अली और महेलका, जिन्हें मधु अली के नाम से भी जाना जाता है उनके बेटे लकी अली ने अपनी अलग आवाज और सादगी भरे अंदाज से लोगों के बीच खास जगह बनाई। उनकी आवाज और गाने आज भी उनके पुराने फैंस को उतने ही पसंद हैं।

लकी अली के फेमस गाने

लकी अली के फेमस गानों की बात करें तो 'ओ सनम' के अलावा 'गोरी तेरी आंखें कहे' और 'तेरी याद जब आती है' जैसे गाने भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। लकी अली ने बॉलीवुड के लिए भी कई यादगार गाने गाए हैं, जिनमें 'ना तुम जानो ना हम', 'हैरत', 'एक पल का जीना', 'आहिस्ता आहिस्ता' और 'सफरनामा' जैसे गाने शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.